महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में CharuRatnam Foundation एवं BrainGnext Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में “PackBridge India™” का भव्य शुभारंभ एवं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
मिशन MDI-2047 (Mission Developed India – 2047) के अन्तर्गत इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित महिलाओं, उनके परिवारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। 110 महिलाओं को पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, कार्य अनुशासन एवं आजीविका विकास से संबंधित प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक एवं निदेशक मनोज कुमार ने कहा: “PackBridge India™ कोई परियोजना नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तो परिवार सशक्त होता है, समाज मजबूत होता है और राष्ट्र प्रगति करता है।
यही मिशन Developed India – 2047 की आत्मा है।”
संगठन द्वारा यह भी घोषणा की गई कि सहभागी परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षकों, मार्गदर्शकों एवं करियर काउंसलरों से जोड़ा जाएगा ताकि भावी पीढ़ी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमान नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा मातृशक्ति को सशक्त बनाने हेतु सभी प्रकार की सहायता हेतु आश्वासन दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री श्रीमान करन वोहरा जी ने इस कार्यक्रम के साथ स्वयं को जोड़ने और हर समय हर संभव सहायता हेतु आश्वासन दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री कनक लता, प्रधानाचार्या रा०बा०इंटर कालेज सहिया ने महिलाओं को इस प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए, स्वयं को सीखने, कमाने और बचाने तरीके को अपनाने पर जोर देने का आव्हान किया।
कार्यक्रम का समापन श्री नवल किशोर यादव वरिष्ठ पत्रकार डोईवाला के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें, आत्मविश्वास, आशा एवं एकता के संदेश के साथ हुआ, जिसमें यह स्पष्ट किया गया कि सच्चा राष्ट्र निर्माण महिलाओं के सशक्तिकरण से ही प्रारंभ होता है। प्रमुख व्यवसायी श्री राजन गोयल, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री ईश्वर अग्रवाल जी आदि ने भी इस मिशन में अपने सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद प्रतिनिधि श्री अनुज कुमार ने कार्यक्रम हेतु पूरा सहयोग किया,
एवं सभासद श्री अमित कुमार ने भी अपने स्तर पर सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस समय पर स्थानीय महिलाओं के साथ संस्थान के कर्मचारी एवं वोलंटियर, रीशिता प्रजापति, हर्षिता कश्यप, पलक यादव, पायल , रामबाबू, विकास आदि उपस्थित रहे।
संपर्क:
📍 शाखा कार्यालय: BrainGnext & CharuRatnam Foundation,
वार्ड 12, ओम विहार, इंदिरा कॉलोनी, डोईवाला, देहरादून
📞 9389090785